Home›Hello Career›
Recruitment For Six Internship Posts In National Horticulture Board Opportunity Including Agriculture Horticul
NHB: राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड में 6 इंटर्नशिप पदों पर भर्ती, कृषि-बागवानी समेत इन क्षेत्रों में मौका
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Thu, 03 Sep 2026 07:55 PM IST
सार
इंटर्न को ₹15,000 से ₹20,000 प्रति माह तक स्टाइपेंड दिया जा सकता है। इसकी राशि उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, संबंधित अनुभव और उपयुक्तता के आधार पर तय की जाएगी। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर NHB की ओर से इंटर्नशिप सर्टिफिकेट भी दिया जा सकता है।
राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) ने 6 इंटर्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप कानून, कृषि/बागवानी/एग्रीबिजनेस और अर्थशास्त्र/प्रबंधन से जुड़े क्षेत्रों में होगी। इंटर्नशिप की अवधि 3 महीने की होगी, जिसे प्रदर्शन और संबंधित विभाग की जरूरत के आधार पर अधिकतम 6 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।
इन क्षेत्रों में होगी इंटर्नशिप
नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड (NHB) ने इंटर्नशिप के लिए 6 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें लीगल डिवीजन के 2 पदों के लिए LL.B. या समकक्ष लॉ डिग्री, कृषि/बागवानी/एग्रीबिजनेस के 2 पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएशन या एग्रीकल्चर बिजनेस में पोस्ट ग्रेजुएशन और इकोनॉमिक्स/मैनेजमेंट के 2 पदों के लिए इकोनॉमिक्स/BBA में ग्रेजुएशन या MBA/समकक्ष योग्यता जरूरी है।
कितनी मिलेगी स्टाइपेंड?
इंटर्न को ₹15,000 से ₹20,000 प्रति माह तक स्टाइपेंड दिया जा सकता है। इसकी राशि उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, संबंधित अनुभव और उपयुक्तता के आधार पर तय की जाएगी। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने पर NHB की ओर से इंटर्नशिप सर्टिफिकेट भी दिया जा सकता है। हालांकि, इस इंटर्नशिप से NHB में नियमित नौकरी का कोई अधिकार नहीं मिलेगा।
NHB invites applications for 06 interns in Legal, Agriculture/Horticulture/Agribusiness, and Economics/Management.
The 03-month internship is extendable up to 06 months.
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता की डिग्री और मार्कशीट तथा आधार कार्ड की स्वप्रमाणित कॉपी लगानी होगी। आवेदन ईमेल के जरिए md@nhb.gov.in और nhbpersonnel@gmail.com पर भेजना है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026, शाम 5 बजे तक है।
कब होगा इंटरव्यू?
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का इंटरव्यू 16 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से होगा। इंटरव्यू का विस्तृत कार्यक्रम चयनित उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए बताया जाएगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।