विज्ञापन
Home› Hello Career› Ca Intermediate Result 2026 Icai Declares Ca Intermediate Exam Results Here S Who Secured The Top Rank

Intermediate Result 2026 : ICAI ने जारी किया CA इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट, जानिए किसने मारी बाजी

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Umashankar Mishra Updated Wed, 24 Jun 2026 02:28 PM IST
सार

ICAI ने CA Intermediate May 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र के डोंबिवली निवासी शार्दुल शेखर विचारे ने 531/600 अंक (88.5%) हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है।

ICAI ने मई 2026 में आयोजित CA Intermediate परीक्षा के परिणाम 24 जून 2026 को घोषित कर दिए हैं।
ICAI ने मई 2026 में आयोजित CA Intermediate परीक्षा के परिणाम 24 जून 2026 को घोषित कर दिए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICAI CA Intermediate Result 2026 Declared: देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 में आयोजित CA Intermediate परीक्षा के परिणाम 24 जून 2026 को घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

डोंबिवली के शार्दुल बने ऑल इंडिया टॉपर
इस बार CA Intermediate May 2026 परीक्षा में महाराष्ट्र के डोंबिवली निवासी शार्दुल शेखर विचारे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। शार्दुल ने 600 में से 531 अंक प्राप्त किए, जो कुल 88.5 प्रतिशत हैं। वहीं, कोच्चि के अभिनव सतीश 88.33 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मुंबई के तीर्थ जैन ने 86.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

1.53 लाख से अधिक उम्मीदवार हुए थे परीक्षा में शामिल
ICAI के अनुसार, मई 2026 में आयोजित CA Intermediate परीक्षा में भारत और विदेशों के 611 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1,53,862 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

ग्रुप-1 और ग्रुप-2 का पास प्रतिशत
CA Intermediate May 2026 परीक्षा में ग्रुप-1 में कुल 91,237 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 9,350 उम्मीदवार सफल रहे। इस प्रकार ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 10.25 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं, ग्रुप-2 में 64,381 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 10,372 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। ग्रुप-2 का पास प्रतिशत 16.10 प्रतिशत रहा। दोनों ग्रुप एक साथ देने वाले 33,304 उम्मीदवारों में से 2,820 उम्मीदवार सफल हुए। इस श्रेणी का पास प्रतिशत 8.47 प्रतिशत दर्ज किया गया।

ऐसे करें CA Intermediate Result 2026 चेक
  • ICAI की आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट पर जाएं।
  • "CA Intermediate May 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
  • परीक्षा का संशोधित शेड्यूल
ICAI द्वारा जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, ग्रुप-1 की परीक्षाएं 5, 7 और 9 मई 2026 को आयोजित की गई थीं। वहीं, ग्रुप-2 की परीक्षाएं 11, 13 और 15 मई 2026 को हुई थीं। सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एकल पाली में आयोजित हुईं। परीक्षा पैटर्न में 30 अंक बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) और 70 अंक वर्णनात्मक प्रश्नों के लिए निर्धारित थे।

पास सर्टिफिकेट और डिस्टिंक्शन को लेकर ICAI का नियम
ICAI ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा डिस्टिंक्शन के साथ पास की है, उनके पास प्रमाणपत्र पर इसका स्पष्ट उल्लेख किया जाएगा।

जो उम्मीदवार CA Intermediate के दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक पास कर लेते हैं, उन्हें रिजल्ट जारी होने के 60 दिनों के भीतर पास सर्टिफिकेट भेजा जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को आठ सप्ताह के भीतर प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं होता है, तो वह exam.dmsinter@icai.in पर संपर्क कर सकता है।

CA परीक्षा में नहीं है ‘इम्प्रूवमेंट’ का विकल्प
ICAI ने स्पष्ट किया है कि CA परीक्षाओं में प्रदर्शन सुधार (Improvement) का कोई प्रावधान नहीं है। यानी जो उम्मीदवार किसी ग्रुप को पहले ही पास कर चुके हैं, उन्हें उसी ग्रुप की परीक्षा दोबारा देने की अनुमति नहीं होगी।

जनवरी 2026 सत्र की तुलना में क्या रहा प्रदर्शन?
जनवरी 2026 सत्र में ग्रुप-1 का पास प्रतिशत 13.96 प्रतिशत था, जहां 1,05,526 उम्मीदवारों में से 14,733 सफल हुए थे। ग्रुप-2 में 69,477 उम्मीदवारों में से 10,798 सफल हुए थे और पास प्रतिशत 15.54 प्रतिशत रहा था।

वहीं दोनों ग्रुप साथ देने वाले 41,798 उम्मीदवारों में से केवल 3,924 उम्मीदवार सफल हुए थे, जिससे कुल पास प्रतिशत 9.39 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

CA Final की ओर बढ़ा अगला कदम
CA Intermediate के दोनों ग्रुप पास करना CA Final Course में पंजीकरण के लिए अनिवार्य शर्त है। वर्तमान में ICAI के पास लगभग 4 लाख सदस्य और 8.5 लाख सक्रिय छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन