Home›Baat Pate Ki›
Useful News For Sugarcane Farmers New Variety Of Seeds Available For 200 Book Online Like This
गन्ना किसानों के काम की खबर : ₹200 में मिलेगा नई किस्म का बीज, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:22 PM IST
सार
यूपी गन्ना संस्थान, शाहजहांपुर ने को.शा. 19231 और को.शा. 23232 के 3,000 मिनी सीड किट तैयार किए हैं। एक किट में 100 बड होंगे और इसकी कीमत ₹200 है। किसान enquiry.caneup.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए काम की खबर है। उत्तर प्रदेश गन्ना संस्थान, शाहजहांपुर इस बार किसानों को गन्ने की नई और उन्नत किस्मों के मिनी सीड किट उपलब्ध करा रहा है। संस्थान की ओर से को.शा. 19231 और को.शा. 23232 किस्म के कुल 3,000 मिनी सीड किट तैयार किए गए हैं। एक किट में 100 बड (गन्ने की आंखें) होंगी और इसकी कीमत 200 रुपये रखी गई है। किसान इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। एक किसान को केवल एक किट ही दी जाएगी।
किस किस्म के कितने किट मिलेंगे?
को.शा. 23232 : 2,000 किट
को.शा. 19231 : 1,000 किट
एक किट में : 100 बड
कीमत : 200 रुपये प्रति किट
एक किसान : अधिकतम 1 किट
संस्थान का उद्देश्य कम मात्रा में ही सही, लेकिन नई किस्मों का बीज ज्यादा से ज्यादा किसानों तक पहुंचाना है।
ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
किसानों को बीज लेने के लिए enquiry.caneup.in पोर्टल पर जाना होगा। वहां अपना किसान कोड दर्ज कर ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। किट की 200 रुपये फीस का भुगतान UPI या कार्ड के जरिए ऑनलाइन किया जा सकेगा। बुकिंग पूरी होने के बाद किसान को एक पंजीकरण नंबर मिलेगा। इसे सुरक्षित रखना जरूरी होगा, क्योंकि बीज लेते समय इसकी जरूरत पड़ेगी।
मोबाइल पर आएगा बीज लेने का मैसेज
बुकिंग कराने वाले किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर बीज वितरण की तारीख की जानकारी भेजी जाएगी। किसान तय तारीख पर संस्थान पहुंचकर अपना मिनी सीड किट ले सकेंगे। बीज वितरण के दौरान किसानों की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर और लाइन बनाई जाएंगी। पंजीकरण संख्या के आधार पर किसानों की अलग लाइन होगी, जिससे वितरण प्रक्रिया तेज और व्यवस्थित रहे।
बीज लेने के लिए ये दस्तावेज जरूरी
किसान को बीज लेने के समय आधार कार्ड, पंजीकरण संख्या साथ लेकर जाना होगा। आधार कार्ड से पहचान की पुष्टि के बाद किसान को टोकन दिया जाएगा। इसके बाद टोकन दिखाकर वितरण केंद्र से मिनी सीड किट प्राप्त की जा सकेगी।
3,000 से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा
इस योजना से करीब 3,000 किसान लाभान्वित होंगे। जिन किसानों को इस बार बुकिंग का मौका नहीं मिल पाएगा, उन्हें फरवरी में दोबारा बीज वितरण का अवसर दिया जाएगा। संस्थान के मुताबिक, इस पहल से किसानों को कम कीमत पर गन्ने की नई किस्मों का बीज मिलेगा। इससे किसानों को बेहतर उत्पादन और फसल की गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।