Home›Baat Pate Ki›Kaam Ke Yantra›
Laser Land Leveler A Machine That S Transforming Agriculture Increasing Paddy Yields By Up To 61 And Saving
लेजर लैंड लेवलर : खेती की तस्वीर बदलने वाली मशीन, धान की उपज में 61% तक बढ़ोतरी और पानी की भारी बचत...
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Devesh Saraswat
Updated Mon, 09 Feb 2026 03:00 PM IST
सार
सटीक खेती के इस दौर में लेजर लैंड लेवलर किसानों के लिए काफी अहम मशीन बनकर उभरी है। खेतों का ऊबड़-खाबड़ या असमतल होने पर किसानों को बुवाई, खाद डालने और सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह मशीन जमीन को सटीक रूप से समतल करने के साथ फसल की उपज में भी बढ़ोतरी करती है।
सटीक खेती के इस दौर में लेजर लैंड लेवलर किसानों के लिए काफी अहम मशीन बनकर उभरी है। खेतों का ऊबड़-खाबड़ या असमतल होने पर किसानों को बुवाई, खाद डालने और सिंचाई में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह मशीन जमीन को सटीक रूप से समतल करने के साथ फसल की उपज में भी बढ़ोतरी करती है।
पानी, खाद और ईंधन की बचत से घटती है लागत
लेजर लैंड लेवलर तकनीक का सबसे बड़ा फायदा संसाधनों की बचत है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जब खेत पूरी तरह समतल होता है, तो पानी पूरे खेत में एक समान पहुंचता है। इससे सिंचाई जल की लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक बचत होती है और कुछ मामलों में यह बचत 35-45 प्रतिशत तक देखी गई है। कम पानी लगने का सीधा अर्थ है कि सिंचाई में खर्च होने वाली बिजली और डीजल (ईंधन) की खपत कम होती है।
इसके अलावा, समतल खेत में खाद और उर्वरक का प्रसार एक समान होता है, जिससे फसल के हर पौधे को बराबर पोषण मिलता है। इससे न केवल बीजों का अंकुरण बेहतर होता है, बल्कि फसल मजबूत और एक समान रूप से बढ़ती है।
उपज में जबरदस्त उछाल
इस मशीन के इस्तेमाल से होने वाले मुनाफे के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले और उत्साहजनक हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सटीक भूमि समतलीकरण से फसल उपज में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। गेहूँ की फसल में जहाँ 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होती है, वहीं गन्ने में यह 42 प्रतिशत तक देखी गई है। सबसे अधिक लाभ धान और कपास की खेती करने वाले किसानों को होता है, जहाँ धान की उपज में 61 प्रतिशत और कपास में 66 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। साथ ही, फसल तीव्रता में भी 40 प्रतिशत तक की वृद्धि होती है।
असमतल खेतों में पानी भराव के कारण खरपतवार की समस्या आम है। लेजर लेवलिंग से खेत में जल निकासी और जलस्तर समान रहता है, जिससे विशेषकर धान में खरपतवार की समस्या 40 प्रतिशत तक कम हो जाती है। इसका सीधा असर यह होता है कि निराई-गुड़ाई में लगने वाला समय और मजदूरों पर होने वाला खर्च काफी हद तक घट जाता है।
पारंपरिक तरीके से खेत समतल करने पर मेड़ आदि में काफी जमीन बेकार चली जाती है, जबकि लेजर तकनीक से समतल करने पर 3 से 5 प्रतिशत अतिरिक्त कृषि योग्य भूमि प्राप्त होती है। यदि खेत का आकार 0.1 हेक्टेयर से बढ़ाकर 0.5 हेक्टेयर कर दिया जाए, तो उपयोगी कृषि क्षेत्र लगभग 5-7 प्रतिशत तक बढ़ जाता है और परिचालन समय में 10-15 प्रतिशत की बचत होती है।
पारंपरिक तरीकों से कहीं ज्यादा सटीक
पुराने या पारंपरिक तरीकों से भूमि समतल करने पर सतह में 5 से 10 सेंटीमीटर तक का ऊंच-नीच रह जाता था, लेकिन लेजर लैंड लेवलर इसे मात्र 1 से 2 सेंटीमीटर तक सीमित कर देता है। यह मशीन 700-800 मीटर की दूरी तक काम करती है और इसका लेजर ट्रांसमीटर 360 डिग्री पर सिग्नल भेजता है, जिसे ट्रैक्टर पर लगा रिसीवर पकड़कर हाइड्रोलिक सिस्टम को निर्देश देता है। इससे मिट्टी काटने वाला बकेट (स्क्रेपर) अपने आप ऊपर-नीचे होकर जमीन को बिल्कुल सीधा कर देता है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।