विज्ञापन
Home› Baat Pate Ki› Kaam Ke Yantra› Haryana Government To Provide Rs 3 Lakh Subsidy On Tractor Purchase Here S How To Apply

Haryana: किसानों के लिए बड़ी खबर, ट्रैक्टर खरीदने पर सरकार देगी 3 लाख रुपये की सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन...

गांव जंक्शन डेस्क, चंडीगढ़ Published by: Devesh Saraswat Updated Tue, 13 Jan 2026 10:31 AM IST
सार

हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का एलान किया है। इस योजना का मकसद किसानों तक खेती-बाड़ी के आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसान 15 जनवरी तक अपना आवेदन दे सकते हैं।
 

कम निवेश में ट्रैक्टर खरीदने का मौका।
कम निवेश में ट्रैक्टर खरीदने का मौका। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले किसानों के लिए ट्रैक्टर सब्सिडी का एलान किया है। इस योजना का मकसद किसानों तक खेती-बाड़ी के आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराना है। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसान 15 जनवरी तक अपना आवेदन दे सकते हैं।

तीन लाख की सब्सिडी
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को  45 हॉर्स पावर या उससे अधिक क्षमता वाला ट्रैक्टर खरीदने पर 3 लाख रुपये रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है।

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता
हरियाणा के निवासी और अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाले किसान आवेदन कर सकते हैं। किसान के पास अपनी कृषि भूमि होनी चाहिए। परिवार के किसी दूसरे सदस्य के नाम पर पंजीकृत भूमि भी मान्य होगी। बीते पांच सालों में कृषि विभाग की किसी अन्य योजना के तहत ट्रैक्टर पर सब्सिडी का लाभ न लिया हो।  योजना के तहत खरीदे गए नए ट्रैक्टर को लाभार्थी खरीद की तारीख से अगले पांच सालों तक बेच नहीं सकेगा।

 ऑनलाइन ड्रॉ से होगा चयन
जानकारी के अनुसार, उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा एक ऑनलाइन ड्रॉ निकाला जाएगा और इसी ड्रॉ के माध्यम से लाभार्थियों का चुनाव होगा। ट्रैक्टर खरीदने और उसके सत्यापन के बाद, सब्सिडी की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में जमा हो जाएगी।

कैसे करें आवेदन
पात्र किसान कृषि विभाग की वेबसाईट (www.agriharyana.gov.in)  के माध्यम से  ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन