Home›Baat Pate Ki›
Himachal Pradesh Farmers 50 Subsidy On Purchasing Agricultural Equipment Applications Start November 11
हिमाचल प्रदेश : कृषि यंत्र खरीदने पर किसानों को मिलेगी 50% सब्सिडी, आज से आवेदन शुरू
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 11 Nov 2026 04:19 PM IST
सार
कृषि यंत्र खरीदने वाले किसानों को 50 फीसदी तक सब्सिडी मिलेगी। 11 नवंबर से एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तारीख और लॉटरी से चयन की प्रक्रिया।
खेती के लिए आधुनिक कृषि उपकरण खरीदने की योजना बना रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल प्रदेश कृषि विभाग की ओर से वित्त वर्ष 2026-27 के तहत कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान देने के लिए 11 नवंबर को सुबह 11 बजे एग्री मशीनरी पोर्टल खोला जाएगा। पात्र किसान 16 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 17 नवंबर को लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।
कृषि विभाग कृषि अभियांत्रिकी उप मिशन के तहत यह योजना चला रहा है। इसका उद्देश्य पहाड़ी क्षेत्रों में खेती को आसान बनाना और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना है। योजना के तहत किसानों को पावर टिलर, पावर वीडर समेत कई आधुनिक कृषि उपकरण अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इनकी मदद से खेती के काम में लगने वाला समय और मजदूरी का खर्च कम करने में मदद मिलेगी।
योजना का लाभ लेने के लिए किसान भारत सरकार के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) पोर्टल agrimachinery.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि विभाग के अनुसार, लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे कृषि उपकरण केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्मों से ही खरीदें। साथ ही, विभाग की ओर से स्वीकृत मॉडल के उपकरण ही खरीदें, ताकि अनुदान मिलने में किसी तरह की परेशानी न हो। विभाग ने पात्र किसानों से तय समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।