Home›Baat Pate Ki›
Dussehra Gift For Up Farmers Tractors Drones Huge Subsidies Agricultural Equipment Know Last Date
UP के किसानों के लिए दशहरा गिफ्ट: ट्रैक्टर से ड्रोन तक... कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान, जानें लास्ट डेट
गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Mohammad Aamil
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:27 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के किसान 7 अक्टूबर 2026 की दोपहर 12 बजे से 20 अक्टूबर की रात 12 बजे तक कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। SMAM, फसल अवशेष प्रबंधन, मक्का विकास, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन और फसल विविधीकरण समेत कई योजनाओं के तहत कृषि यंत्र उपलब्ध हैं।
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने का एक और मौका आया है। कृषि विभाग ने दशहरा पर्व के मौके पर विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्र और कृषि रक्षा उपकरणों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की घोषणा की है। किसान 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से 20 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन और यंत्र बुक कर सकेंगे।
यह सुविधा सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM), फसल अवशेष प्रबंधन समेत विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही है। विभाग ने अलग-अलग योजनाओं में उपलब्ध अवशेष कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए भी बुकिंग का मौका दिया है।
इन कृषि यंत्रों पर मिलेगा लाभ
किसान इन योजनाओं के तहत पात्र कृषि यंत्रों के लिए आवेदन कर सकते हैं-
SMAM योजना : कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक के लिए अधिकतम 10 लाख रुपये की परियोजना लागत, किसान ड्रोन और अन्य व्यक्तिगत कृषि यंत्र।
फसल अवशेष प्रबंधन : फसल अवशेष प्रबंधन से जुड़े व्यक्तिगत कृषि यंत्र और 30 लाख रुपये तक की परियोजना लागत वाले कस्टम हायरिंग सेंटर।
त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम : मेज सेलर।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन : मिलेट पार्लर।
कीट एवं रोग नियंत्रण योजना : कृषि रक्षा उपकरण।
फसल विविधीकरण कार्यक्रम (CDP) : योजना के तहत पात्र कृषि यंत्र।
3,921 अवशेष कृषि यंत्रों पर भी बुकिंग
विभाग के अनुसार, SMAM के तहत 2,166 अवशेष कृषि यंत्र और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 1,755 अवशेष कृषि यंत्र उपलब्ध हैं। इन पर निर्धारित नियमों के अनुसार अनुदान के लिए किसान ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
किसान कृषि विभाग के पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर किसान कॉर्नर में दिए गए 'यंत्र बुकिंग प्रारंभ' विकल्प पर क्लिक करना होगा। आवेदन जनपदवार ऑनलाइन किया जाएगा। यंत्रों की उपलब्धता, बुकिंग और अनुदान से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध है।
आवेदन से पहले ये बात जरूर देखें
किसान आवेदन करने से पहले संबंधित योजना के पात्रता नियम, अनुदान की शर्तें और जरूरी दस्तावेज जरूर जांच लें। यंत्र बुकिंग या अनुदान से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए किसान अपने जिले के उप कृषि निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। कृषि विभाग के इस कदम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराकर खेती के काम को आसान बनाना, मशीनरी का इस्तेमाल बढ़ाना और कृषि कार्यों की लागत व समय को कम करने में मदद करना है।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।