विज्ञापन
Home› Baat Pate Ki› Corn Husks Are Incredibly Useful Instead Of Throwing Them Away Use Them For Cooking Making Organic Compost

भुट्टे के छिलके भी बड़े काम के : फेंकने के बजाय खाना पकाने, जैविक खाद बनाने और पौधों की देखभाल में करें उपयोग

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Fri, 09 Oct 2026 12:51 PM IST
सार

  • भुट्टे के छिलकों को फेंकने के बजाय कई घरेलू कामों में करें इस्तेमाल
  • इडली, ढोकला और मोमोज को भाप में पकाने में आएंगे काम
  • गमलों की मिट्टी में नमी बनाए रखने में हो सकते हैं मददगार
  • भुट्टे के छिलकों से बना सकते हैं जैविक खाद और सजावटी सामान
  • बर्तनों की सफाई और घरे की सजावट के लिए भी कर सकते हैं इस्तेमाल

भुट्टे के छिलके रसोई से घर की सजावट तक में काम आएंगे।
भुट्टे के छिलके रसोई से घर की सजावट तक में काम आएंगे। - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में सर्दियों के मौसम में भुट्टे खाना एक परंपरा के समान है। भुट्टा खाने के बाद छिलकों को फेंकने के बजाय आप उसे कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम बताएंगे कि कैसे आप इन छिलकों का उपयोग रसोई से किचन गार्डन तक में कर सकते हैं।

खाना पकाने में कर सकते हैं इस्तेमाल
अगर आप घर में इडली, ढोकला और मोमोज जैसी चीजों को घर पर बनाते हैं, तो भुट्टे के छिलके आपके काफी काम आएंगे। इसके लिए सबसे पहले स्टीमर की थाली में छिलकों को बिछा दें और ऊपर बैटर या मोमोज रख दें। इस तरह आपका बैटर या मोमोज सतर पर चिपकने से बच सकता है।  इसके अलावा पनीर और सब्जियां बनाते समय ताजे भुट्टे के छिलकों में लपेटकर धागे से बांधा जा सकता है। इससे पकने के दौरान भोजन की नमी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

बर्तनों की सफाई और पौधों की देखभाल में उपयोगी
भुट्टे के छिलके रसोई में स्क्रबर की जगह ले सकते हैं। इनका उपयोग चिकनाई हटाने तक में किया जा सकता है। इसके अलावा फूल आदि के गमलों की मिट्टी के ऊपर भुट्टे के छिलकों की एक परत बिछाना नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकता है। अधिक धूप में यह परत मिट्टी जल्द सूखाने में मदद कर सकती है। सड़ने के बाद यह छिलके खाद की तरह काम कर सकते हैं।

खाद और सजावटी सामान बनाने में भी आएंगे काम
भुट्टे के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर कंपोस्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें खाद के गड्ढे या कंपोस्ट बिन में सूखे जैविक पदार्थ के रूप में मिलाया जा सकता है। इससे खाद तैयार करने की प्रक्रिया में छिलकों का उपयोग हो सकेगा।

इसके अलावा, सूखे भुट्टे के छिलकों से हाथ से बनी गुड़िया, प्राकृतिक फूल, तोरण और टोकरियां बनाई जा सकती हैं। इनका इस्तेमाल घर की सजावट या बच्चों के स्कूल के क्राफ्ट प्रोजेक्ट में किया जा सकता है। इस तरह भुट्टे के छिलकों को फेंकने के बजाय अलग इकट्ठा करके उनका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। खाना पकाने, बागवानी, कंपोस्ट बनाने और सजावटी सामान तैयार करने में इनका उपयोग घरेलू स्तर पर किया जा सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन