वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में बताया कि देश के 6,01,328 आबाद गांवों में से 6,00,868 गांव अब 5 किलोमीटर के दायरे में बैंक शाखा, बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) या इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) की सुविधा से जुड़े हैं। इस तरह देश में 99.92 प्रतिशत बैंकिंग कवरेज हासिल हो चुकी है।
मजबूत बैंकिंग नेटवर्क बना आधार
17 जुलाई 2026 तक देश में 1.81 लाख से अधिक बैंक शाखाएं, 17.36 लाख बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट (BC) और 1.65 लाख इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) केंद्र संचालित हो रहे हैं, जो ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
58.77 करोड़ जनधन खाते, ₹3.12 लाख करोड़ जमा
सरकार के अनुसार, प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के तहत 58.77 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं। इन खातों में 3,12,414 करोड़ रुपये की जमा राशि है, जो वित्तीय समावेशन की दिशा में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
कृषि ऋण और डिजिटल भुगतान पर फोकस
सरकार ने कृषि ऋण वितरण को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए जन समर्थ पोर्टल, किसान ऋण पोर्टल, ई-केवाईसी, कृषिका जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं। साथ ही, सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल भुगतान को सुरक्षित बनाने के लिए India Digital Payment Intelligence Corporation (IDPIC), AI-आधारित MuleHunter, साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 जैसी पहलें शुरू की हैं।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।