Home›Youth Junction›
Rsmssb Agriculture Supervisor Result 2026 Check Your Name In The Merit List Before The Next Recruitment Stage
Sarkari Result : राजस्थान Agriculture Supervisor Result 2026 जारी, देखें कटऑफ की दौड़ में कौन आगे
शैलेश अरोड़ा, लखनऊ
Published by: Umashankar Mishra
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:50 PM IST
सार
RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट सूची की प्रक्रिया का इंतजार करना होगा।
1100 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा
- फोटो : Unsplash
Sarkari Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Agriculture Supervisor (कृषि पर्यवेक्षक/कृषि सुपरवाइजर) भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 18 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
बोर्ड ने परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है, जिसमें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं। उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करके सर्च विकल्प की मदद से अपना रोल नंबर या नाम खोज सकते हैं।
1100 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन राजस्थान में 1100 रिक्त पदों को भरने के लिए किया गया था। परीक्षा 18 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 23 जून को परिणाम जारी कर दिया गया। रिजल्ट जारी होने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया अब अगले चरण में प्रवेश कर गई है।
होमपेज पर उपलब्ध "RSMSSB Agriculture Supervisor Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
Ctrl+F या सर्च विकल्प की मदद से अपना रोल नंबर अथवा नाम खोजें।
भविष्य के उपयोग के लिए पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थी वेबसाइट पर पहुंच रहे हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए वेबसाइट धीमी चल सकती है या खुलने में देरी हो सकती है। उम्मीदवारों को घबराने के बजाय कुछ समय बाद पुनः प्रयास करने की सलाह दी गई है।
अब क्या होगा आगे?
रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) प्रक्रिया से गुजरना होगा। सत्यापन के दौरान शैक्षणिक योग्यता, आयु, आरक्षण एवं अन्य पात्रता संबंधी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद बोर्ड अंतिम मेरिट सूची जारी करेगा। अंतिम चयन उन्हीं अभ्यर्थियों का होगा जो सभी पात्रता शर्तों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। दस्तावेज सत्यापन की तारीख, अंतिम मेरिट सूची और नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं यहीं जारी की जाएंगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।