विज्ञापन
Home› Nayi Paudh› Black Color Is My Pride I Give Knowledge To Everyone Teachers Work On Me Become Great By Telling My Name

बूझो तो जानें : काला रंग मेरी शान, सबको मैं देता हूं ज्ञान, शिक्षक करते मुझे पर काम, नाम बताकर बनो महान

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Umashankar Mishra Updated Tue, 24 Dec 2024 12:07 PM IST
सार

पहेलियां दिमागी कसरत का एक जरिया होती हैं, जिनका सीधा संबंध जिंदगी से जुड़ा होता है। यहां कुछ पहलियां आपके लिए दी जा रही हैं। बूझो तो जानें...

बूझो पहली और परखो अपना ज्ञान।
बूझो पहली और परखो अपना ज्ञान। - फोटो : क्रिएटिव कॉमन्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


1.    काला घोड़ा, सफेद सवारी, एक उतरा तो दूसरे की बारी।

2.    दो सुंदर लड़के, दोनों एक रंग के। 
       एक बिछड़ जाए तो दूसरा काम न आए।

3.    काला रंग मेरी शान, सबको मैं देता हूं ज्ञान
       शिक्षक करते मुझे पर काम, नाम बताकर बनो महान।

4.    वह क्या है, जो जितना सोंखता है, उतना ही गीला हो जाता है?

5.    वह क्या है, जिसके चार पांव हैं, पर वह चल नहीं सकती।

6.    वह क्या चीज होती है, जिसे इस्तेमाल करने से पहले तोड़ना पड़ता है?

7.    मुझे खाने के लिए खरीदा जाता है, पर लोग मुझे नहीं खाते।


उत्तर : 1. तवा और रोटी 2. जूते 3. ब्लैकबोर्ड 4. तौलिया 5. मेज 6. अंडा 7. प्लेट और चम्मच 

 


विज्ञापन
विज्ञापन