विज्ञापन
Home› Kheti Kisani› Krishi Vyapar› Assam S Purabi Ice Cream Enters Bhutan Market Boosting Export Prospects For Northeast Dairy Farmers

असम की पुरबी आइसक्रीम APEDA की मदद से पहुंची भूटान: पूर्वोत्तर भारत के डेयरी किसानों की आय बढ़ने की जगी उम्मीद

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली/गुवाहाटी Published by: Umashankar Mishra Updated Wed, 29 Jul 2026 04:37 PM IST
सार

  • 5,627 लीटर पुरबी आइसक्रीम की पहली खेप भूटान निर्यात की गई।
  • निर्यात खेप थिम्फू, पारो, फुंटशोलिंग और वांगड्यू के बाजारों में पहुंचेगी।
  • APEDA ने निर्यात से जुड़ी दस्तावेजी और नियामकीय प्रक्रियाओं में सहयोग किया।
  • Purabi Dairy के अन्य लंबे शेल्फ लाइफ वाले उत्पादों के निर्यात की भी योजना है।

असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 5,627 लीटर पुरबी आइसक्रीम की पहली निर्यात खेप को रवाना किया।
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 5,627 लीटर पुरबी आइसक्रीम की पहली निर्यात खेप को रवाना किया। - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम की पुरबी (Purabi) आइसक्रीम ने पहली बार भूटान के बाजार में प्रवेश किया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस पहल से पूर्वोत्तर भारत के डेयरी किसानों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों के नए अवसर खुलेंगे और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को 5,627 लीटर पुरबी आइसक्रीम की पहली निर्यात खेप को रवाना किया। यह खेप भूटान के थिम्फू, पारो, फुंटशोलिंग और वांगड्यू जैसे प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी। इस निर्यात को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत एपीडा (APEDA) ने आवश्यक दस्तावेजी और नियामकीय प्रक्रियाओं में सहयोग देकर संभव बनाया।

पुरबी आइसक्रीम का उत्पादन वेस्ट असम मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड (WAMUL) द्वारा किया जाता है, जबकि इसका विपणन नॉर्थ ईस्ट डेयरी एंड फूड्स लिमिटेड (NEDFL) करता है। कंपनी ने भविष्य में अधिक शेल्फ लाइफ वाले अन्य डेयरी उत्पादों के निर्यात की संभावनाएं भी तलाशने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन