विज्ञापन
Home› Hello Career› Best Career Opportunities After B Sc Agriculture Find Out Where Find Job How To Start Business

B.Sc. Agriculture के बाद करियर के बेहतरीन अवसर : जानिए कहां मिलेगी नौकरी और कैसे शुरू करें अपना बिजनेस

गांव जंक्शन डेस्क, दिल्ली Published by: Mohammad Aamil Updated Mon, 03 Aug 2026 05:18 PM IST
सार

B.Sc. Agriculture केवल खेती तक सीमित डिग्री नहीं है। इसके बाद छात्र सरकारी नौकरी, बैंकिंग, उच्च शिक्षा, रिसर्च, निजी कंपनियों, एग्री-स्टार्टअप और खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। यदि सही योजना और कौशल के साथ आगे बढ़ा जाए, तो यह डिग्री एक सफल और सम्मानजनक करियर की मजबूत नींव बन सकती है।

कृषि और एग्रीटेक में करियर का सुनहरा मौका
कृषि और एग्रीटेक में करियर का सुनहरा मौका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत कृषि प्रधान देश है और आधुनिक खेती, एग्रीटेक, फूड प्रोसेसिंग तथा ग्रामीण विकास के बढ़ते दायरे के साथ B.Sc. Agriculture युवाओं के लिए सबसे तेजी से उभरते प्रोफेशनल कोर्स में शामिल हो गया है। इस डिग्री के बाद छात्र केवल सरकारी नौकरी तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उच्च शिक्षा, निजी क्षेत्र, बैंकिंग, एग्री-बिजनेस और खुद का उद्यम शुरू करने जैसे कई विकल्प चुन सकते हैं।

उच्च शिक्षा (Higher Education)
यदि छात्र कृषि क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना चाहते हैं, तो B.Sc. Agriculture के बाद उच्च शिक्षा एक अच्छा विकल्प है।

लोकप्रिय कोर्स
  • M.Sc. Agriculture
  • MBA (Agribusiness)
  • Ph.D. Agriculture

उच्च शिक्षा के बाद छात्र निम्न क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं।
  • वैज्ञानिक (Scientist)
  • सहायक प्रोफेसर
  • कृषि शोधकर्ता
  • ICAR वैज्ञानिक
  • SAU (State Agricultural Universities) में शिक्षण

प्रमुख संस्थान
  • ICAR
  • राज्य कृषि विश्वविद्यालय (SAUs)
  • IARI, IVRI, NDRI
  • IIM, IRMA (Agribusiness)

एग्री-उद्यमिता (Entrepreneurship)
आज कृषि में स्टार्टअप और एग्री-बिजनेस की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। B.Sc. Agriculture के बाद युवा अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।

बिजनेस आइडिया
  • एग्री क्लिनिक
  • एग्री बिजनेस सेंटर
  • ऑर्गेनिक फार्मिंग
  • वैल्यू एडेड फूड प्रोसेसिंग
  • नर्सरी और बीज उत्पादन
  • ड्रोन सेवा
  • मृदा परीक्षण प्रयोगशाला
  • फार्म सलाहकार

सरकारी नौकरी (Government Jobs)
सरकारी क्षेत्र में B.Sc. Agriculture स्नातकों के लिए कई पद उपलब्ध हैं।
  • कृषि अधिकारी (Agriculture Officer)
  • कृषि विकास अधिकारी (ADO)
  • सहायक कृषि अधिकारी (AAO)
  • बीज अधिकारी (Seed Officer)
  • कृषि प्रसार अधिकारी (Agriculture Extension Officer)
  • खाद्य निरीक्षक (Food Inspector)
  • ग्रामीण विकास अधिकारी
  • SDM (प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से)
  • DSP
  • तहसीलदार

प्रतियोगी परीक्षाएं
  • UPSC
  • राज्य लोक सेवा आयोग (PSC)
  • कृषि MPSC
  • ICAR परीक्षा

बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र
कृषि स्नातकों की बैंकिंग क्षेत्र में भी अच्छी मांग रहती है।

नौकरी के अवसर
  • NABARD
  • IBPS AFO (Agriculture Field Officer)
  • RRB
  • सार्वजनिक एवं निजी बैंक
  • सहकारी बैंक

निजी क्षेत्र (Private Sector)
देश की कई बड़ी एग्री कंपनियां कृषि स्नातकों को नियुक्त करती हैं।

प्रमुख सेक्टर
  • एग्रोकेमिकल कंपनियां
  • बीज कंपनियां
  • फर्टिलाइजर उद्योग
  • फूड प्रोसेसिंग
  • एक्सपोर्ट-इंपोर्ट
  • प्रिसिजन फार्मिंग
  • क्वालिटी एश्योरेंस
  • एग्रीटेक कंपनियां

प्रतियोगी परीक्षाएं
B.Sc. Agriculture के बाद छात्र इन परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं।
  • UPSC (IAS, IFS, IPS)
  • राज्य PSC
  • ICAR NET
  • CAT
  • MBA प्रवेश परीक्षा
सफल करियर के लिए जरूरी कौशल
आज केवल डिग्री ही पर्याप्त नहीं है। इन कौशलों का होना भी जरूरी है। कृषि का व्यावहारिक ज्ञान, प्रबंधन क्षमता, संचार कौशल, कंप्यूटर एवं डिजिटल स्किल, मार्केटिंग की समझ, एग्रीटेक और नई तकनीकों की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। 

भविष्य में बढ़ेगी मांग
सरकार प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, ड्रोन तकनीक, डिजिटल एग्रीकल्चर, फूड प्रोसेसिंग और एग्री-स्टार्टअप को लगातार बढ़ावा दे रही है। ऐसे में आने वाले वर्षों में कृषि स्नातकों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर तेजी से बढ़ने की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन