गांव जंक्शन
Fri, 10 July 2026
दुधवा नेशनल पार्क और कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग घूमने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के AC टूरिस्ट चेयर कार ट्रेन शुरू की है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने मैलानी-बिछिया रेलखंड पर नई एमजी टूरिस्ट AC चेयर कार सेवा शुरू कर दी है। इससे जंगल सफारी का सफर पहले से ज्यादा आरामदायक होगा।
यह विशेष ट्रेन हर शनिवार और रविवार चलेगी। सुबह मैलानी से रवाना होकर बिछिया तक पहुंचेगी और उसी दिन वापसी भी करेगी।
ट्रेन भीराखेरी, पलिया कलां, दुधवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरतिया बांध रोड और मंझरा पूरब सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।
60 सीटों वाली AC चेयर कार का एक तरफ का किराया 270 रुपये रखा है, टिकट PRS काउंटर और IRCTC से बुक कर सकते हैं।
इस ट्रेन से दुधवा नेशनल पार्क और कतर्नियाघाट के घने जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक सुंदरता का आराम से आनंद लिया जा सकेगा।
नई ट्रेन सेवा से पर्यटन बढ़ेगा, जिससे होटल, गाइड, टैक्सी और स्थानीय कारोबारियों की आय बढ़ने की उम्मीद है।
अगर आप प्रकृति और वन्यजीवों के शौकीन हैं, तो दुधवा की सैर के लिए यह नई AC टूरिस्ट ट्रेन बेहतरीन विकल्प है।