Home›Pashudhan›
Cm Dr Mohan Yadav To Grant 66 74 Crore To Gaushalas From Indore
MP: मोहन यादव ने गोशालाओं के लिए खोला खजाना, ₹66.74 करोड़ का अनुदान, 5.40 लाख गोवंश को मिलेगा सहारा
गांव जंक्शन डेस्क, इंदौर
Published by: Umashankar Mishra
Updated Thu, 17 Sep 2026 03:01 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 सितंबर 2026 को इंदौर से "सेवा संकल्प अभियान 2026" के तहत प्रदेश की पंजीकृत एवं संचालित गोशालाओं को डीबीटी के माध्यम से जुलाई 2026 के अनुदान का अंतरण करेंगे। इससे 5,40,305 गोवंश के भरण-पोषण के लिए ₹40 प्रति गोवंश प्रतिदिन की दर से कुल ₹66.74 करोड़ का भुगतान होगा। जानिए, विस्तार से...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गोशालाओं को बड़ी सौगात।
- फोटो : ai
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 सितंबर 2026 को इंदौर से प्रदेश की गोशालाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता का अंतरण करेंगे। यह कार्यक्रम 'सेवा संकल्प अभियान 2026' के तहत आयोजित हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदेश की पंजीकृत एवं संचालित गोशालाओं को गोवंश के व्यवस्थापन हेतु जुलाई 2026 माह के अनुदान का अंतरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा DBT के माध्यम से प्रदेश की पंजीकृत एवं संचालित गौशालाओं को गोवंश के व्यवस्थापन हेतु जुलाई 2026 के अनुदान का अंतरण
5.40 लाख गोवंश, ₹40 प्रतिदिन की दर से अनुदान
इस अनुदान से प्रदेश की गोशालाओं में मौजूद कुल 5,40,305 गोवंश को लाभ मिलेगा। सरकार प्रत्येक गोवंश के भरण-पोषण के लिए ₹40 प्रति गोवंश प्रतिदिन की दर से राशि जारी करती है। इस हिसाब से जुलाई माह के लिए कुल ₹66.74 करोड़ का अनुदान गौशालाओं को दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश बनेगा देश की मिल्क कैपिटल
इसके साथ ही मध्यप्रदेश को "मिल्क कैपिटल" बनाने की दिशा में भी बड़ी योजना सामने आई है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दुग्ध संकलन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो पहले 8.73 लाख किलोग्राम प्रतिदिन था, वह अब बढ़कर लगभग 12 लाख किलोग्राम प्रतिदिन हो गया है।
गांव-गांव तक मजबूत होगी दुग्ध सहकारिता
विभाग के अनुसार आगे गांव-गांव तक दुग्ध सहकारिता को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में 26 हजार दुग्ध सहकारी समितियां गठित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे दुग्ध उत्पादन और संग्रहण की व्यवस्था और मजबूत होगी।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।