विज्ञापन
Home› Pashudhan› Bl Agro To Invest Rs 1 500 Crore In Cattle Breeding And Domestic Bovine Genetics

पशुधन: गायों की नस्ल सुधार के लिए ₹1,500 करोड़ का निवेश करेगी एफएमसीजी कंपनी, IVF-भ्रूण प्रयोगशाला भी बनेगी

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Umashankar Mishra Updated Wed, 16 Sep 2026 12:48 PM IST
सार

पशु आनुवंशिकी और प्रजनन सुविधाओं के विस्तार पर ₹1,500 करोड़ निवेश करेगी और 2027 तक हर महीने 15,000 भ्रूण उत्पादन का लक्ष्य रखा है।
 

प्रति पशु दूध उत्पादन वैश्विक मानकों से कम होने के कारण उच्च उत्पादकता वाली आनुवंशिकी के लिए सीमन व भ्रूण का आयात किया जाता है।
प्रति पशु दूध उत्पादन वैश्विक मानकों से कम होने के कारण उच्च उत्पादकता वाली आनुवंशिकी के लिए सीमन व भ्रूण का आयात किया जाता है। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एफएमसीजी कंपनी बीएल एग्रो अपनी बायोटेक इकाई Leads Genetics के जरिए पशु प्रजनन सुविधाओं के विस्तार पर ₹1,500 करोड़ निवेश करेगी। इसमें ब्रीड इम्प्रूवमेंट फार्म, आईवीएफ व भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला तथा पैथोलॉजी और जीनोमिक्स लैब शामिल होंगी।

कंपनी उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और मध्य प्रदेश में ऐसी सुविधाएं स्थापित करने के लिए बातचीत कर रही है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक है, लेकिन प्रति पशु दूध उत्पादन वैश्विक मानकों से कम है और उच्च उत्पादकता वाली आनुवंशिकी के लिए सीमन व भ्रूण का आयात किया जाता है।

एफएमसीजी कंपनी बीएल एग्रो को पहला Zebu-optimised bovine SNP chip भी मिला है, जो हजारों आनुवंशिक मार्करों के आधार पर दूध उत्पादन, प्रजनन क्षमता और गर्मी सहनशीलता की संभावनाओं की पहचान करता है।

कंपनी के अनुसार कार्यक्रम से तैयार गायों से औसतन 40-60 लीटर दूध प्रतिदिन मिलने का लक्ष्य है और 2027 के अंत तक हर महीने 15,000 भ्रूण उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन