Home Paryavaran

Weather In Many States Mercury Crossed 40 Heat Wave Created Havoc Rain And Snowfall In The Mountains

Weather: कई राज्यों में पारा 40 के पार, लू ने किया बेहाल, पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी, जानें मौसम का हाल

गांव जंक्शन डेस्क, नोएडा Published by: Himanshu Mishra Updated Mon, 29 Apr 2024 10:14 AM IST
सार

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़, महाराष्ट्र्, गुजरात, समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

गर्मी
गर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नमस्कार। गांज जंक्शन में आपका स्वागत है। उत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्य इन दिनों लू की चपेट में हैं। तापमान लगातार बढ़ रहा है। उधर, दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। आइए जातने हैं मौसम का पूरा हाल...

 
इन राज्यों में गर्मी से बेहाल हुए लोग 
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसढ़, महाराष्ट्र्, गुजरात, समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। ओडिशा के कई जिलों में गंभीर हीट वेव की स्थिति बनी हुई है। औद्योगिक शहर अंगुल में रविवार को राज्य का अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में 27 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिनमें से 12 स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया।  बौध में तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस था, इसके बाद बारीपदा (44), नयागढ़ और कटक (43.7), ढेंकनाल (43.6), तालचेर और मलकानगिरी (43.5), और बोलांगीर में तापमान  43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

झारखंड में भी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान करना शुरू कर दिया है। रांची और खूंटी जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलो का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार दर्ज किया गया। रांची और खूंटी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, दो मई तक ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 

 
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार बताए हैं। हालांकि, पूर्वी यूपी में गर्मी का कहर यूं ही जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 35 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 29 अप्रैल यानी सोमवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार है। वहीं, पूर्वी यूपी में लू चलने की संभावना के साथ ही 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी हुआ है। 

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, सोमवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर में लू का अलर्ट है. साथ ही गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में ताप लहर (लू) चलने की संभावना है। 

 
यूपी के इन जिलों में आज बारिश के आसार 
सोमवार 29 अप्रैल को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के असार हैं। 

 
यहां बारिश और बर्फबारी 
मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अप्रैल के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होनी की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है। उत्तराखंड में भी हल्की बारिश के आसार दिखाई दे रहे हैं। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में एक दो स्थानों पर छिटपुट बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में बारिश और तूफान के आसार हैं। पंजाब के उत्तरी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है। उत्तरी हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश और तूफान संभव है।