विज्ञापन
Home› Kheti Kisani› Dependence On Foreign Sources For Urea To Decrease 6 New Plants To Become Operational Within 4 Years Product

यूरिया के लिए विदेश पर घटेगी निर्भरता : 4 साल में शुरू होंगे 6 नए कारखाने, 25% बढ़ेगा उत्पादन; पूरा प्लान...

गांव जंक्शन डेस्क, नई दिल्ली Published by: Devesh Saraswat Updated Sat, 28 Nov 2026 01:51 PM IST
सार

  • केंद्र सरकार ने साल 20230 तक यूरिया उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी की योजना बनाई है
  • इसके तहत हाल ही में 6 नए यूरिया कारखानों को मंजूरी दी गई है
  • यह संयंत्र आगामी चार सालों में काम करना शुरू करेंगे
  • इन नए कारखानों से 76.2 लाख टन अतिरिक्त यूरिया उत्पादन क्षमता जुड़ेगी

साल 20230 तक भारत की यूरिया उत्पादन क्षमता में 25 फीसदी बढ़ोतरी की योजना।
साल 20230 तक भारत की यूरिया उत्पादन क्षमता में 25 फीसदी बढ़ोतरी की योजना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार साल 20230 तक यूरिया उत्पादन में बड़ी बढ़ोतरी करने की योजना पर काम कर रही है। उर्वरक विभाग के सचिव रजत कुमार मिश्रा कहते हैं कि घरेलू यूरिया उत्पादन की क्षमता को साल 2030 तक 25 प्रतिशत बढ़ाकर 4 करोड़ टन करने की योजना है। इसके लिए 6 नए ब्राउनफील्ड यूरिया कारखानों को मंजूरी दी गई है, जिस पर 54 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि सरकार सरकार का मुख्य जोर पुराने संयंत्रों के आधुनिकीकरण और उत्पादन दक्षता को बढ़ाने पर है।

आधुनिकीकरण से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी, लगातार बढ़ रही यूरिया खपत
अधिकारियों के अनुसार, मौजूदा संयंत्रों के आधुनिकीकरण से अगले चार वर्षों में करीब 1 करोड़ टन अतिरिक्त यूरिया उत्पादन क्षमता तैयार होगी। दूसरी तरफ, देश में यूरिया की मांग हर साल 4 से 5 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। इस बढ़त के चलते साल 2030 तक देश में यूरिया की कुल खपत लगभग 4.6 करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान है।

नए संयंत्रों से कुल 76.2 लाख टन यूरिया उत्पादन क्षमता जुड़ेगी
सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, इन 6 नए कारखानों में हर संयंत्र से सालाना करीब 12.7 लाख टन यूरिया बनेगा, कुल मिलाकर इनसे 76.2 लाख टन की सालाना क्षमता जुड़ेगी। हर कारखाने पर लगभग 9,000 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। कंपनियां इन परियोजनाओं के लिए पूंजी खुद जुटाएंगी और सरकार उन्हें आठ सालों के दौरान वित्तीय सहयोग देगी। इसके अलावा निवेशकों के भरोसे के लिए 12 से 16 प्रतिशत का रिटर्न ऑन इक्विटी बैंड और मुद्रा विनिमय दर जोखिम प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।

चाल साल में चालू होंगे नए संयंत्र 
सरकार के अनुसार, ये 6 नए कारखाने आगामी चार सालों में चालू हो जाएंगी। इनमें निजी क्षेत्र के तीन संयंत्र पश्चिम बंगाल के पानागढ़ (मैटिक्स), उत्तर प्रदेश के जगदीशपुर (इंडोरामा) और राजस्थान के गडेपान (चंबल फर्टिलाइजर्स) में हैं। बाकी बचे तीन संयंत्र सार्वजनिक या सहकारी क्षेत्र के तहत चेन्नई (मद्रास फर्टिलाइजर्स), शाहजहांपुर (कृभको) और नंगल (नेशनल फर्टिलाइजर्स) में स्थित हैं। इसके अलावा ओडिशा के तालचेर में कोयला गैसीकरण आधारित संयंत्र और असम का नामरूप-4 संयंत्र भी कतार में हैं, जिससे नई इकाइयों की कुल संख्या आठ हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम एशिया संकट से कतर द्वारा सप्लाई बाधित होने के कारण एलएनजी की कीमतें ऊंची बनी हुई हैं, जिससे फिलहाल अमेरिका और अफ्रीकी देशों से गैस ली जा रही है।

वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, देश में सालाना 4 करोड़ टन यूरिया की खपत होती है, जिसमें से पांचवां हिस्सा आयात से पूरा किया जाता है। किसानों को यूरिया 266.50 रुपये प्रति 45 किलोग्राम की बोरी के भाव पर अत्यंत रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो इसकी असल लागत का केवल 6.5 प्रतिशत है। वैश्विक स्तर पर इसकी कीमत 4,000 रुपये प्रति बोरी से अधिक है।


विज्ञापन
विज्ञापन