Home›Baat Pate Ki›Kaam Ke Yantra›
Good News For Farmers Chhattisgarh Government Is Offering Bumper Subsidy On Tractors And Agricultural Equipme
किसानों के लिए खुशखबरी : छत्तीसगढ़ सरकार दे रही ट्रैक्टर और कई कृषि यंत्रों पर भारी सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन...
गांव जंक्शन डेस्क, रायपुर
Published by: Devesh Saraswat
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:11 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार खेती-बाड़ी के यंत्रों पर भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है। ऐसे में किसान कम खर्च में ट्रैक्टर और कई दूसरे कृषि यंत्रों को अपना बना सकते हैं।
किसानों के पास कम लागत में कृषि यंत्र खरीदने का सुनहरा अवसर।
- फोटो : AI
छत्तीसगढ़ सरकार खेती-बाड़ी के यंत्रों पर भारी सब्सिडी प्रदान कर रही है। ऐसे में किसान कम खर्च में ट्रैक्टर और कई दूसरे कृषि यंत्रों को अपना बना सकते हैं।
कैसे और कहां करें आवेदन?
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड की वेबसाइट (http://champs.cgstate.gov.in/HOME) के माध्यम से अपना देना होगा। आवेदन से पहले सभी नियमों और शर्तों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।
किन कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी?
किसानों को ट्रैक्टर, रीपर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर, पावर टिलर और थ्रेशर जैसे अहम कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी। बता दें कि सब्सिडी का पैसा सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।
केवल इन किसानों को मिलेगा लाभ किसान उठा सकते हैं फायदा?
किसान छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए।
किसान के नाम पर खेती की जमीन होनी चाहिए।
जिस कृषि यंत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं, उस पर पहले किसी और सरकारी योजना का फायदा न लिया हो।
किसान के परिवार की सालाना आय और उम्र राज्य सरकार के तय नियमों के हिसाब से होनी चाहिए।
एक परिवार से एक ही व्यक्ति को योजना का लाभ उठा सकता है।
योजना के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन-
सबसे पहले राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें, जिसमें अपना नाम, पता, जमीन की जानकारी, बैंक खाता नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जमीन के कागज, बैंक पासबुक, पहचान पत्र (जैसे वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस) और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करें। जाति/आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) भी अपलोड करना पड़ सकता है।
सभी जानकारी को ध्यान से जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें।
आवेदन सबमिट करने के बाद आपको एक आवेदन संख्या मिलेगी, जिसे संभाल कर रखना बहुत जरूरी है।
आवेदन के बाद विभाग आपके दस्तावेजों की जांच करेगा। जिन किसानों को चुना जाएगा, उन्हें कृषि यंत्र खरीदने की परमिशन दी जाएगी।
कृषि यंत्र खरीदने के बाद, उसका बिल और रसीद जमा करने पर सब्सिडी की रकम सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
आवेदन करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
आवेदन करने से पहले सभी पात्रता निर्देश और योजना की गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ लें।
अपने सभी दस्तावेजों की साफ और सही स्कैन कॉपी ही अपलोड करें, ताकि आपका आवेदन रद्द न हो।
आवेदन की आखिरी तारीख का पालन करें, देर से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी; लाभार्थी का चुनाव लॉटरी या जांच प्रक्रिया से हो सकता है।
सब्सिडी की रकम और उसे बांटने का तरीका विभाग की मंजूरी पर निर्भर करेगा।
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।