विज्ञापन
Home› Baat Pate Ki› Janch Parakh› Iiit Hyderabad Develops English Learning Tool For Rural Students

Learning tool: आईआईआईटी हैदराबाद ने ग्रामीण छात्रों के लिए विकसित किया अंग्रेजी सीखने का उपकरण

गांव जंक्शन डेस्क, हैदराबाद Published by: Umashankar Mishra Updated Sun, 28 Apr 2024 04:41 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), हैदराबाद के राज रेड्डी सेंटर फॉर टेक्नोलॉजी एंड सोसाइटी (आरसीटीएस) के शोधकर्ताओं ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए अंग्रेजी सीखने का उपकरण विकसित किया है। 

ग्रामीण छात्रों के लिए आईआईआईटीएच ने विकसित किया नया इंग्लिश लर्निंग टूल।
ग्रामीण छात्रों के लिए आईआईआईटीएच ने विकसित किया नया इंग्लिश लर्निंग टूल। - फोटो : गांव जंक्शन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को ध्यान में रखकर अंग्रेजी सीखने के लिए एक खास उपकरण विकसित किया है। यह उपकरण एक शिक्षण सहायक के रूप में कार्य करता है, जो उच्चारण और वाक्य निर्माण पर महत्वपूर्ण रूप से प्रतिक्रिया प्रदान करता है।

यह टूल IIITH के भाषा प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र में प्रोफेसर चिरंजीवी यारा द्वारा तैयार किए गए स्पीच मूल्यांकन के मॉडल पर आधारित है। यह अंग्रेजी उच्चारण और भाषा की समझ विकसित होने में आने वाली चुनौतियों का समाधान करता है, खासकर उन कक्षाओं में जहां शिक्षकों को अंग्रेजी में प्रवाह की कमी हो सकती है।

आईआईआईटी ने कहा है कि मॉडल विभिन्न स्तरों पर फीडबैक प्रदान करता है, जिसमें फोनेम जोर, टोन संबंधी विविधताएं और शब्दांश दबाव शामिल हैं, हालांकि वर्तमान संस्करण मुख्य रूप से शब्दांश पर दिए जाने वाले दबावों पर केंद्रित है।

प्रोफेसरों ने कहा कि मार्च में रंगारेड्डी जिले के मोइनाबाद गांव के एक सरकारी स्कूल में इसका पायलट लॉन्च करने के बाद से इस टूल को छात्रों और शिक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। प्रौद्योगिकी की सफलता ने आरसीटीएस टीम को इसे ओपन सोर्सिंग पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया है, जो इसे व्यापक समुदाय के लिए सुलभ बनाएगा।

आरसीटीएस टीम इस टूल को AskAgastya प्रोजेक्ट में एकीकृत करने की योजना बना रही है, जो एक AI-संचालित पहल है, जो वर्तमान में अंग्रेजी में फीडबैक प्रदान करती है। यह पहल तेलुगु से शुरू होकर अन्य भाषाओं में फीडबैक उपलब्ध कराने की की राह प्रशस्त करेगी, जिससे उन छात्रों को सहायता मिलेगी, जिनकी पहली भाषा अंग्रेजी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन